मंझनपुर चौराहे पर आयुष केशरवानी को श्रद्धांजलि, दोषियों को सज़ा की मांग
मंझनपुर चौराहे पर आयुष केशरवानी को श्रद्धांजलि, दोषियों को सज़ा की मांग
मंझनपुर (कौशाम्बी):
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन मंझनपुर कौशाम्बी के बैनर तले सोमवार को मंझनपुर चौराहे पर दिवंगत आयुष केशरवानी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक भावुक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पंकज गामा ने किया।
आयुष केशरवानी पुत्र अशोक केशरवानी, निवासी बरगढ़ जिला चित्रकूट, के निधन के बाद व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में गहरा शोक और आक्रोश देखा गया। श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
सभा में मौजूद लोगों ने एक स्वर में मांग की कि इस कृत्य में शामिल सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए, साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
इस अवसर पर
पंकज गामा (नगर संरक्षक),
आशीष उर्फ बच्चा चुना (नगर प्रभारी),
झल्लर चौरसिया (नगर अध्यक्ष मंझनपुर),
पप्पू चौधरी, रूपेंद्र विश्वकर्मा, दीपक वर्मा उर्फ प्रधान,
अमरेश उर्फ कल्लू पंडा, उमेश केशरवानी,
शैलेन्द्र खरे, सत्यम केशरवानी, अमित जायसवाल, अनुज केशरवानी
सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सभा के अंत में चेतावनी दी गई कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो संगठन आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होगा।
बाइट – पंकज गामा, नगर संरक्षक
यूपी लाइव के लिए कौशाम्बी से नावेद खान की रिपोर्ट
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0