पति को पहले शराब पिलाई फिर प्रेमी के साथ मिलकर कर डाला बड़ा कांड,देखिए क्यों कि ऐसी घटना

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने अपने पति की कराई हत्या प्रेमी और प्रेमिका दोनों गिरफ्तार

Sep 5, 2025 - 23:28
Sep 6, 2025 - 10:00
 0  3
पति को पहले शराब पिलाई फिर प्रेमी के साथ मिलकर कर डाला बड़ा कांड,देखिए क्यों कि ऐसी घटना

यूपी के सुल्तानपुर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी ।पुलिस ने सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर पहले प्रेमी को हिरासत में लिया, फिर मृतक की आरोपित पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या के पीछे की कहानी खुलकर सामने आ गयी।जिसमें महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

दरअसल ये पूरा मामला सुलतानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र का है। जहां गुरुवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले किंदीपुर बाजार में एक 38 वर्षीय युवक महेश की लाश पेड़ के नीचे मिली थी।पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला की व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी।पुलिस को शुरुआती जांच में मृतक महेश की पत्नी पूजा का गांव के ही एक शख्स जय प्रकाश के साथ अवैध संबंध होने की बात सामने आई।मामले का खुलासा करने के लिए सर्विलांस और क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की चार टीमों का गठन कर लगाया गया। था।पुलिस ने जब जयप्रकाश और मृतक महेश की पत्नी की काल डिटेल खंगाली तो सच सामने आ गया।घटना में शामिल मृतक महेश की हत्या की साजिश उसकी कलयुगी पत्नी पूजा और उसके प्रेमी जय प्रकाश को आलाकत्ल बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है।आपको बताते चले की मृतक महेश कुमार लुधियाना में मजदूरी करता था। 2025 की शुरुआत में ही वो घर आया और मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

मृतक महेश की भाभी उर्मिला ने बताया बुधवार को उसका देवर प्रेमचंद्र के यहां काम करने गया था। पत्नी पूजा के अनुसार काम से लौटने के बाद वे शाम को मछली लेने बाजार गया था, लेकिन जब समय ज़्यादा हो गया तो उसे ढूंढना शुरू किया गया। उसने यह भी बताया था कि हमसे कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ, गांव में किसी से कोई लड़ाई नहीं थी। सुबह 5 बजे महुआ के पेड़ के नीचे शव मिला था।आज पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक महेश की पत्नी पूजा का गाँव के ही एक व्यक्ति जयप्रकाश से प्रेम प्रसंग था, पहले मृतक महेश को ले जाकर जयप्रकाश ने जमकर शराब पिलाई, जब महेश नशे में हो गया तो जयप्रकाश और मृतक की पत्नी ने मिलकर महेश की हत्या कर दी।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया जा चुका है।घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद किया जा चुका हैं।आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0